गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

गाडरवारा-कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा 20 सितंबर को नरसिंहपुर में

गाडरवारा-किसानों एवं कांग्रेसजनो से पहुँचने की अपील

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा 20 सितंबर को नरसिंहपुर में

किसानों एवं कांग्रेसजनो से पहुँचने की अपील

गाडरवारा । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 20 सितम्बर 2024 को किसानों कि आर्थिक परेशानियों, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल सड़के, महिलाओं से दुराचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार आदि मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय नरसिंगपुर किसान न्याय यात्रा पहुँच रही है । अन्न दाता किसान इस समय काफी परेशानियों से जूझ रहा है। भारी वर्षा से उनकी सोयाबीन एवं धान की फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश के 50 प्रतिशत किसानों की सोयाबीन फसल में फल ही नहीं लगा है। किसानों की लागत मूल्य दोगुना हो गई है, वर्ष 2011 में भी सोयाबीन की फसल के दाम 4300 रूपये प्रतिक्विंटल थे। आश्चर्य की बात है कि आज भी वर्ष 2024 में पुराने दामों पर ही उनकी उपज खरीदी जा रही है। केन्द्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और किसान एमएसपी की मांग लगातार कई वर्षो से कर रहे है, और आज भी उनकी फसलों को एमएसपी के समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं की जा रही है। माननीय श्री राहुल गांधी जी भी लगातार किसानों कि फसलों के लिए समर्थन मूल्य के कानूनी ग्यारंटी की मांग कर रहे है। प्रदेश में किसानों की आर्थिक परेशानियाँ, बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल खराब सडके, बिगडती कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर पर हो रहे दुराचार, अजा एवं अजजा वर्गों, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव, अत्याचार एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निर्देशित किया है कि दिनांक 20 सितम्बर 2024 को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर किसान न्याय यात्रा दोपहर 12 बजे से आयोजित की जा रही है । यात्रा का रूट 5 से 10 कि.मी. का चयन करें तथा किसान न्याय यात्रा में ज्यादा से ज्यादा किसानों कि सहभागिता सुनिश्चित कि जाये । उक्त किसान न्याय यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु ब्लाक/ जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक , पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी, मोर्चा संगठन विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा किसान भाईयों एवं प्रभावित परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जा रही है । उक्त जानकारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिनेश जैन ने दी है । ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पटेल, छोटे राजा कौरव ने क्षेत्र के किसानों एवं कांग्रेस के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस मोर्चा संगठन के पदाधिकारी से अधिक से अधिक संख्या में किसान न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!