बड़वानी के तीन खिलाड़ी करेंगे नेशनल मे मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व
बड़वानी के तीन खिलाड़ी करेंगे नेशनल मे मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व

रिपोर्टर रवि शिमले बड़वानी
बड़वानी 21 जनवरी 2025: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68 वी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता ( अंडर-19 बालक/बालिका ) 29 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक रांची झारखंड में आयोजित होना है, जिसमें पीएम श्री हाई सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 2 खेल परिसर बड़वानी का छात्र खिलाड़ी श्री रुपेश मास्टर, उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा कुमारी अन्नपूर्णा सोलंकी, नर्मदा कान्वेंट के सन्नीसिंह मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । तीनों खिलाड़ी 22 जनवरी से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित प्रीनेशनल कोचिंग कैंप जोकि उमरिया के नगर पालिका हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा में भाग लेकर मध्य प्रदेश हॉकी टीम का हिस्सा बनेंगे।
तीनों खिलाड़ियों का चयन सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य श्री एआर मुजाल्दे, प्राचार्य इकबाल आदिल क्रीड़ा प्रभारी श्री मुकेश मालवीय, जिला हॉकी संघ के संरक्षक डॉ. ओ.पी.खंडेलवाल, अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण पांडे,राजेंद्र भावसार, अजय कानूनगो, रामजय चौहान, भावेश मालवीय, पिंकी दावदे, मोनिका राठौड़ एवं समस्त हॉकी प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।