भोपालमध्य प्रदेशराज्य
Bhopal News-वार्ड 48 के भाजपा पार्षद ने की गंदी नियत से छेड़छाड़ , बीच सड़क पर सास-बहू ने कर दी कुटाई , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अरविंद वर्मा को घेरकर थप्पड़ मारे

वार्ड 48 के भाजपा पार्षद ने की गंदी नियत से छेड़छाड़ , बीच सड़क पर सास-बहू ने कर दी कुटाई , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bhopal News:-राजधानी भोपाल से भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा की कुटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं पार्षद को पीटती नजर आ रही हैं। महिलाओं ने अरविंद वर्मा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

यह घटना भोपाल के वार्ड 48 के कैंपियन स्कूल हॉकर्स कॉर्नर पर हुई। वीडियो में महिलाओं के साथ-साथ भाजपा पार्षद के साथ आए लोगों के बीच गाली-गलौच और मारपीट होती दिख रही है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद पारस मीना नाम के एक व्यक्ति के साथ हुआ था, जिसके बाद महिलाओं ने अरविंद वर्मा को घेरकर थप्पड़ मारे।
इस घटना के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भाजपाइयों, इसे कहते हैं नारी शक्ति!” वीडियो देखकर लोगों को पार्षद की करतूतों का अंदाजा लग रहा है।
मामला पहुंचा पुलिस थाने
भाजपा पार्षद अरविंद कुमार वर्मा और पारस मीना के बीच हुई मारपीट के बाद दोनों पक्ष चूनाभट्टी पुलिस थाने पहुंचे। यहां पर शिकायत दर्ज कराने के दौरान हंगामा खड़ा हो गया।
पार्षद अरविंद वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराते ही पारस और उनके परिवार की महिलाएं भी थाने पहुंच गईं। पुलिस ने वर्मा की शिकायत पर पारस के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया, लेकिन पारस की शिकायत पर अरविंद वर्मा के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज हुआ। इससे नाराज महिलाओं ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया, जो लगभग 10 मिनट तक चला।
WhatsApp Group
Join Now