मध्य प्रदेशराज्य

आंगनवाड़ी बर्तन खरीदी में 4.98 करोड़ का घोटाला, चम्मच 810 और जग 1247 रुपये में खरीदे

आंगनवाड़ी बर्तन खरीदी में 4.98 करोड़ का घोटाला, चम्मच 810 और जग 1247 रुपये में खरीदे

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए बर्तनों की खरीद में अनियमितता की खबर ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। विभाग ने बाजार में 100-200 रुपये में मिलने वाले बर्तनों के लिए 4 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च कर दिए।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला बाल विकास के अधिकारियों ने आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए बर्तनों की खरीदी में ऐसा घोटाला किया है जिसे जानकर आप का दिमाग चकरा जाएगा, बाजारों में सामान्यतः 100 200 रुपयों में मिलने वाले बर्तनों को खरीदने के लिए सिंगरौली के महिला बाल विकास अधिकारियों ने 4 करोड़ 98 लाख रुपए खर्च किए हैं। इन बर्तनों में जग, चम्मच,और करछी शामिल हैं। इन बर्तनों में 07 प्रकार के बर्तन देने का प्रावधान था लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ तीन बर्तनों के लिए टेंडर जारी किया.

अत्यधिक कीमतों पर खरीदी

जिले के लगभग 1500 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए छत्तीसगढ़ की “जय माता दी ट्रेडर्स” से बर्तनों की आपूर्ति की गई। इस खरीदी में चौंकाने वाली कीमतें सामने आईं।

इन बर्तनों की खरीदी जिले के लगभग 1500 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए की गई थी। इसके लिए जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर निकाले गए थे, जिसमें छत्तीसगढ़ की जय माता दी नाम की एक ट्रेडर्स को बर्तनों की सप्लाई का काम दिया गया था. महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक चम्मच के लिए 810 रुपए,एक जग के लिए 1247 रुपए और एक करछी यानी कि सर्विस स्पून के लिए 1348 रुपए का भुगतान जय माता दी ट्रेडर्स को किया है।

जानकारी के मुताबिक जिले के 1500 आंगनवाड़ियों के लिए जो बर्तन खरीदे गए हैं उनमें 52700 चम्मचों की कीमत 04 करोड़ 60 लाख 22 हजार 600 रुपए और 3100 नग जग की कीमत 38 लाख 65 हजार 700 रुपए है.

  • चम्मच: 810 रुपये प्रति नग
  • जग: 1247 रुपये प्रति नग
  • करछी (सर्विस स्पून): 1348 रुपये प्रति नग

खर्च के आंकड़े

  • 52,700 चम्मच की कुल लागत 4 करोड़ 60 लाख 22 हजार 600 रुपये
  • 3,100 जग की लागत 38 लाख 65 हजार 700 रुपये

सियासी घमासान

घोटाले के खुलासे के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे “भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा” करार दिया और कहा कि भाजपा सरकार में करप्शन चरम पर है।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुए इस बर्तन खरीदी घोटाले के सामने आने के बाद प्रदेश भर में सियासी घमासान शुरू हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे घोटाले की पराकाष्ठा बताया है.उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का करप्शन सर चढ़ कर बोल रहा है।

मंत्री का बयान

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वे इसे दिखवाएंगी। हालांकि उन्होंने जांच के आदेश की स्पष्ट घोषणा नहीं की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!