गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य
नवधा ने मार्शल आर्ट में किया स्वर्ण पदक हासिल

गाडरवारा। स्थानीय भाजपा नेता राजेश जैन थाला वालो की नातिन तथा डॉक्टर गुलशन राजुल जैन की पुत्री कुमारी नवधा जैन ने इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश मिक्स मार्शल आर्ट की प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लेकर प्रदेश चैंपियन बनी। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व कुमारी नवधा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर पदक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतको ने शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
WhatsApp Group
Join Now