भोपालमध्य प्रदेशराज्य

कौडिया-गाडरवारा कामती बायपास सहित, एमपी के 9 जिलों में सड़कों और फ्लाईओवर का तोहफा, केंद्र ने दिए 2,787 करोड़

MP News: केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश के 9 जिलों के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए गए हैं। बजट सत्र में राशि का प्रावधन कर दिया जाएगा।

भोपाल: मध्यप्रदेश को विकास की दिशा में एक बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने राज्य के 9 जिलों में सड़कों और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 2,787.71 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह राशि सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) के तहत जारी की गई है। बजट सत्र में इसका प्रावधान किया जाएगा।

भोपाल में बनेंगे 3 फ्लाईओवर और 4 सड़कें

राजधानी भोपाल में 559 करोड़ रुपए की लागत से 4 सड़कों और 3 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा फ्लाईओवर परिहार चौक से रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक बनेगा, जिसकी लंबाई 2.5 किमी होगी और लागत 185 करोड़ रुपए आएगी।

सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में 647 करोड़ का प्रावधान

उज्जैन में 647 करोड़ रुपए की लागत से 11 सड़कों का निर्माण होगा। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए जयसिंहपुरा टू-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनेगा, जिसकी लागत 100 करोड़ रुपए है।

जबलपुर में 1,113 करोड़ का प्रोजेक्ट

जबलपुर में 1,113 करोड़ रुपए की लागत से दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

शाजापुर में दो बायपास

शाजापुर में 133 करोड़ रुपए की लागत से दो बायपास बनाए जाएंगे। इसके तहत:

पुराने नेशनल हाईवे-3 (आगरा-मुंबई मार्ग) के 10 किमी हिस्से को बदला जाएगा, जिसकी लागत 89.59 करोड़ रुपए होगी।

एबी रोड को फोरलेन में बदलने के लिए 44.30 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

नर्मदा नदी पर पुल और अन्य प्रोजेक्ट

नरसिंहपुर में हीरापुर-सांकल मार्ग पर नर्मदा नदी पर 400 मीटर लंबाई का पुल बनाया जाएगा, जिसकी लागत 52.78 करोड़ रुपए होगी।

कोडिया-गाडरवारा कामती बायपास (14.50 किमी) 95 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।

अन्य जिलों के प्रोजेक्ट

मंदसौर: 16 किमी सड़क चौड़ीकरण पर 35.10 करोड़ रुपए।

खरगोन: बड़वाह में आरओबी निर्माण पर 59 करोड़ रुपए।

देवास: 3.70 किमी सड़क को फोरलेन बनाने पर 98.71 करोड़ रुपए।

आगर: 21.10 किमी सड़क निर्माण पर 53.64 करोड़ रुपए।

यह परियोजनाएं प्रदेश की बुनियादी संरचना को मजबूत करेंगी और नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!