गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

संविधान गौरव दिवस पर शानू कोरी का सम्मान, मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने दी बधाई

संविधान गौरव दिवस पर शानू कोरी का सम्मान, मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने दी बधाई

गाडरवारा। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने गाडरवारा की होनहार बेटी शानू कोरी को सहायक संचालक, शिक्षा विभाग में चयनित होने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने शानू कोरी की सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शानू कोरी, जो सरस्वती शिशु मंदिर गाडरवारा की पूर्व छात्रा हैं, अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर शिशु मंदिर के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम जी राजपूत, अशोक मोलासरिया, नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, ज्ञान कोचर, बसंती पालीवाल कमल खटीक और शानू के पिता टेकचंद कोरी भी उपस्थित रहे।

मंत्री राव ने अपने संबोधन में कहा कि शानू कौरव का यह चयन महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं और नरसिंहपुर जिला इसका एक आदर्श उदाहरण बन रहा है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पार्षद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शानू का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शानू की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!