क्राइमभोपालमध्य प्रदेशराज्य

2 सगी बहन, 1 टीचर की हवस की क्लास: शारीरिक संबंध स्थापित कर टीचर कराता था बायोलॉजी का प्रैक्टिकल, बनाता था वीडियो अब…?

2 सगी बहन, 1 टीचर की हवस की क्लास: शारीरिक संबंध स्थापित कर टीचर कराता था बायोलॉजी का प्रैक्टिकल, बनाता था वीडियो अब…?

Bhopal: राजधानी भोपाल में मासूमों से रेप और अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में दो सगी बहनों से रेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी टीचर प्रैक्टिकल कराने के बहाने बच्चियों से दुष्कर्म करता था। इसके बाद वीडियो भी बनाता था। कई MMS उसने पहले डिलीट कर दी हैं।

प्रैक्टिकल कराने के बहाने बनाता था हवश का शिकार

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ट्यूशन टीचर बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाता था। इसके बाद बायोलॉजी सब्जेक्ट का प्रैक्टिकल कराने के नाम पर दुष्कर्म करता था। आरोपी इसका वीडियो भी बनाता था।

बच्चियों का दुष्कर्म कर बनाता था वीडियो

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी टीचर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करता था और इसका MMS बनाता था। मासूम को अलग ट्यूशन के बहाने अकेले में बुलाता था। बच्चियों के साथ लंबे समय से गलत हरकतें कर रहा था। आरोपी ने कई सारे अश्लील वीडियो डिलीट कर दिए हैं, जिन्हें पुलिस रिकवर करने का प्रयास कर रही है।

Also Read-ट्यूशन टीचर की हैवानियत: दो सगी बहनों को बनाया हवश का शिकार, एक नाबालिग पीड़िता

अन्य छात्राओं की होगी काउंसलिंग

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद ट्यूशन की बाकी छात्राओं की भी काउंसलिंग होगी। आशंका है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं।

आखिर पूरा मामला हैं क्या

छोला थाना क्षेत्र में रहने वाली सगी बहनों से ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसने 14 साल की नाबालिग और 20 साल की युवती से दरिंदगी की है। दोनों बहनों ने घर पहुंचकर परिजनों को आप-बीती बताई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। और अधिक जानने के आगे पढ़ें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!