मध्य प्रदेशराज्य

मंडप में दूल्हे को आया हार्टअटैक, सात फेरे के बाद दुल्हन की गोद में थमा जीवन का सफर, मातम में बदली शादी की खुशियां

MP News सागर जिले में एक शादी समारोह में अचानक मातम पसर गया। यहां पर सात फेरों के बाद दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया। शनिवार को पैतृक गांव जैसीनगर में दूल्हे का अंतिम संस्कार किया गया। पूरा मामला जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल का है।

 गोपालगंज सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित शादी समारोह में फेरे के दौरान दूल्हे को अटैक आ गया और उसने दुल्हन की गोद में ही सिर रखकर दम तोड़ दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

इधर घर में दूल्हा-दुल्हन का इंतजार कर रही मां को बेटे का शव मिला। शनिवार दोपहर को पैतृक गांव जैसीनगर में दूल्हे का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जैसीनगर निवासी 28 वर्षीय हर्षित चौबे की शादी श्रीराम नगर निवासी एक लड़की से थी। शादी समारोह का आयोजन तिली के मानसरोवर मैरिज गार्डन में था। रात में ही वरमाला की रस्म हुई। करीब दो घंटे तक फोटो सेशन चला।

पाव पखारने की रश्म के दौरान आया हार्ट अटैक

जयमाल के बाद मंडप पर फेरों के बाद अन्य रस्मे निभाई जा रही थी, तभी शनिवार सुबह करीब छह बजे पाव पखारने की रस्म के दौरान अचानक हर्षित के सीने में दर्द हुआ और वह बाजू में बैठी दुल्हन के गोद में ही सिर रखकर कर अचेत हो गया।

तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, नहीं बची जान

दूल्हे को मंडप में मौजूद लोग उसे तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले कर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौत के कुछ देर पहले ही हर्षित ने बेचैनी होने की बात कही थी लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि कुछ देर बाद ऐसा अनहोनी हो जाएगी।

मेडिकल स्टोर चलाता था हर्षित

हर्षित का परिवार जैसीनगर का है। कुछ समय से वह सागर के परकोटा में निवासरत थे। हर्षित गोपालगंज में मेडिकल स्टोर चलाता था। मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। शनिवार दोपहर जैसीनगर में हर्षित का शव पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में जिसने भी यह नजारा देखा उसकी आंखें आंसुओं से भर गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!