मध्य प्रदेशराज्य

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोहागपुर की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न

कांग्रेस अपने फ्रंटल संगठन और विभागों में भी फेरबदल की तैयारी में जल्द होगी नियुक्तियां।

संवाददाता:- शेख आरिफ सोहागपुर

सोहागपुर: सोहागपुर में आज ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोहागपुर के द्वारा रखा गया , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की इस बेठक में पूर्व मंत्री एवं नर्मदापुरम कांग्रेस प्रभारी सुखदेव पांसे, ने कहा अगर कांग्रेस ईडी,सीबीआई का उपयोग करती तो भाजपा पैदा ही नहीं होती, तंज कसते हुए उन्होंने कहा मध्य प्रदेश के जंगल सोना उगल रहे हैं, पूर्व मंत्री सुखदेव पैसे ने संगठन को लेकर कहा की जल्द ही नई कांग्रेस का गठन होगा।

कांग्रेस पार्टी के तेज तरार नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुष्पराज सिंह पटेल ने कहा हम्मालो को भी पार्टी से जोड़ा जाए और उन्हें भी पार्टी के अंदर स्थान दिया जाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोहागपुर की इस बैठक में पूर्व मंत्री एवं नर्मदा पुरम प्रभारी सुखदेव पांसे, सह प्रभारी सिद्दीकी साहब,जिला अध्यक्ष कांग्रेस शिवाकांत पांडे, प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, पूर्व प्रदेश महामंत्री हरगोविंद पुरविया, महेंद्र शर्मा, पुष्पराज पटेल, आलोक जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल, गुड्डू चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी मंगल सिंह रघुवंशी,यशवंत राजपूत, प्रशांत जायसवाल, जलज शर्मा, एवं समस्त पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!