गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

गाडरवारा में बनेगा आचार्य विद्यासागर महाराज जी का भव्य कीर्ति स्तंभ, नपा अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण

गाडरवारा। नगर के आमगांव नाका क्षेत्र में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी का भव्य कीर्ति स्तंभ स्थापित किया जाएगा। इसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा और समाजसेवी शैलेंद्र जैन ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

नगर के मध्य बनने वाले इस कीर्ति स्तंभ को दिव्य और भव्य स्वरूप देने की योजना बनाई गई है। इस दौरान नगर पालिका के कई अधिकारी और कर्मचारी, आशीष राजपूत, सतीश कौरव समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह कीर्ति स्तंभ नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाएगा। स्थल निरीक्षण के बाद आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

इस भव्य स्तंभ के निर्माण से नगरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। इसके स्थापित होने से यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का केंद्र भी बन सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!