“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत उप राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण
नरसिंहपुर में कृषि-उद्योग समागम कार्यक्रम स्थल पर हुआ पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी आयोजन

नरसिंहपुर | 26 मई 2025
पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान की भावना को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज नरसिंहपुर में आयोजित कृषि-उद्योग समागम 2025 कार्यक्रम स्थल पर देश के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौधरोपण किया।
इस अवसर पर कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी सहभागिता करते हुए पर्यावरण सरंक्षण के इस महत्वपूर्ण संदेश को आगे बढ़ाया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, और सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण व उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने भी पौधरोपण कर अभियान को बल प्रदान किया।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण को व्यक्तिगत और भावनात्मक स्तर से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।