भोपालमध्य प्रदेशराज्य

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न पक्षों पर शोध कार्य को प्रोत्साहित किया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री निवास में उल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न पक्षों पर शोध कार्य को प्रोत्साहित किया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री निवास में उल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता प्रेरणा देती है। मध्यप्रदेश के परिप्रेक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अध्ययन के लिए मध्यप्रदेश आने के साथ ही जगत गुरू के रूप में स्थापित होना ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी कार्यक्रम में पधारे जनप्रतिनिधियों, विशिष्टजन और नागरिकों का हृदय से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन से हुआ।

खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्म और आध्यात्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड में एक बरसाना गांव विकसित कर गौ-पालन, जैविक खेती को बढ़ावा देने और ग्राम में मानवता, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जन-जागरण की गतिविधियों से आदर्श समाज बनाने की पहल की जा रही है। इसके साथ ही नगरों में बुजुर्गों की सेवा और उनके लिए अध्ययन की व्यवस्था के उद्देश्य से गीता भवन बनाने की कल्पना को भी साकार किया जाएगा। प्रदेश में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को विकसित करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में अनेक स्थानों पर श्रीकृष्ण पर्व सम्पन्न हुए। श्रीकृष्ण मंदिरों की स्वच्छता और सुंदरता से कार्यक्रमों के आयोजन अनूठे बने। आम नगारिकों ने कार्यक्रमों में उत्साह से भागीदारी की।

 मलखम्भ प्रदर्शन में किशोरों ने दिखाया कमाल

मुख्यमंत्री निवास में जन्माष्टमी कार्यक्रम में आज उज्जैन के डॉ. आशीष मेहता के निर्देशन में 10 किशोरों ने शानदार मलखम्भ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मलखम्भ प्रदर्शन में शामिल किशोरों के प्रदर्शन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया। सभी उपस्थितों ने एक स्वर से मलखम्भ प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि यह कमाल की प्रस्तुति थी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जन्माष्टमी पर्व बना विशेष

संस्कृति विभाग के सौजन्य से नृत्य, नृत्य नाटिका, गायन और वादन के अनेक कार्यक्रम हुए। बुंदेलखण्ड के आंचलिक लोक नृत्य बधाई के साथ ही मयूर नृत्य, मथुरा की फूलों की होली और माखन मटकी फोड़ कार्यक्रम हुए। कोलकाता के श्री राज पारिक ने भक्ति गायन, मथुरा की सुश्री जया सक्सेना ने मयूर नृत्य एवं फूलों की होली कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य नाटिका की प्रस्तुति इंदौर की सुश्री हर्षिता शर्मा ने दी। बधाई नृत्य का निर्देशन अभिलाष चौबे ने किया। कार्यक्रम का संचालन कृतिका गुप्ता और विजय मनवाणी ने किया।

कार्यक्रम में श्री हितानंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता श्री रघुनंदन शर्मा, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री लखन सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, श्री सुमित पचौरी, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रारंभ में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शुक्ला और संचालक संस्कृति श्री एन पी नामदेव ने अतिथियों का स्वागत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!