अहमदाबाददेश

AhmedabadPlaneCrash: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 240 यात्रियों की दर्दनाक मौत, देश में शोक की लहर

अहमदाबाद।
गुरुवार दोपहर एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 240 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे विमान में सवार

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। वे लंदन एक निजी दौरे पर जा रहे थे। इस खबर से पूरे गुजरात सहित देशभर में राजनीतिक हलकों में गहरी शोक की लहर है।

विमान 625 फीट की ऊंचाई पर क्रैश हुआ

फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन 1:40 बजे, यानी सिर्फ दो मिनट बाद, यह विमान 625 फीट की ऊंचाई पर जाकर एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस से टकरा गया। इसके बाद विमान का मलबा अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स हॉस्टल की चार इमारतों से टकराया, जहां 50-60 डॉक्टर मौजूद थे। इनमें से 15 से अधिक घायल हुए हैं और कई की मौत की भी खबर है।

विमान में ये नागरिक थे सवार:

  • 169 भारतीय नागरिक
  • 53 ब्रिटिश नागरिक
  • 7 पुर्तगाली नागरिक
  • 1 कनाडाई नागरिक
  • 12 क्रू मेंबर

घायलों की हालत गंभीर, ब्लड की कमी

सिविल अस्पताल में शवों और घायलों को संभालने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ओ निगेटिव ब्लड की भारी कमी के चलते ब्लड डोनेशन की अपील की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया था और कई शव बुरी तरह जल चुके हैं। शवों की पहचान डीएनए जांच से ही संभव होगी।

2020 के कोझिकोड हादसे के बाद सबसे बड़ा विमान हादसा

यह हादसा 2020 के कोझिकोड विमान हादसे के बाद अब तक का सबसे बड़ा हवाई दुर्घटना माना जा रहा है। DGCA और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश ने एक और विमान हादसे में अपने अनेक नागरिकों को खो दिया है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
17:01