आगराक्राइमयूपी

पति से झगड़कर के होटल में रुकी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मालिक ने नशा देकर किया दुष्कर्म, फिर देह व्यापार में…

आगरा के ताजगंज में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपितों ने वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल किया और तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे जबरन देह व्यापार कराया जाता रहा। पीड़िता मौका पाकर होटल से भाग निकली और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आगरा। पति से झगड़ा करके आगरा के ताजगंज के एक होटल में रुकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करके तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पीड़ित महिला नौ अक्टूबर को मौका पाकर होटल से भाग निकली। महिला द्वारा टूंडला थाने में शिकायत दर्ज कराने पर वहां शून्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
टूंडला पुलिस द्वारा घटनास्थल ताजगंज होने पर मुकदमा आगरा में स्थानांतरित कर यहां भेजा गया है। मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पति से झगड़कर आगरा पहुंची थी महिला, लिया था एक होटल में कमरा

टूंडला की रहने वाली पीड़िता के अनुसार उसका पति से झगड़ा हो गया था। जिस पर वह आगरा आ गई। ताजगंज में फतेहाबाद रोड स्थित एक बिना नाम वाले होटल में किराए पर कमरा लिया था। महिला का आरोप है कि होटल संचालक अनिल यादव उसके साझीदार रूस्तम यादव और रमेश ने कोल्डड्रिंक पीने को दी। जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी वीडियो बना ली।

इसे भी पढ़े-एक और ढोंगी साधु की काली करतूत का पर्दाफाश; युवती के साथ 7 महीने तक रंगरलियां मनाने के बाद महंत फरार

दुष्कर्मियों ने वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

आरोपितों ने वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर ब्कलैकमेल करना शुरू कर दिया। उसे होटल में बंधक बनाकर रखा गया। होटल मालिक और उसके साझीदारों ने उसे धमकी देकर दबाव बना देह व्यापार कराया। इस दौरान ग्राहक बनकर आए आनंद पोरवाल और वैभव पाेरवाल ने भी उसके साथ गलत काम किया। होटल संचालक उसे अपने घर ले गया। वहां तीन महीने बंधक बना पत्नी की तरह रखा।

इसे भी पढ़े-सुहागरात पर दुल्हन ने खेला ऐसा खेल: सदमे में पहुंचा दूल्हा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

मौका पाकर निकल भागी

नौ अक्टूबर को मौका मिलने पर वह घर से भाग निकली। कुबेरपुर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पति उसे अपने साथ लेकर टूंडला थाने लेकर पहुंचा। उसकी तहरीर पर टूंडला थाने में शून्य पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
टूंडला थाने में की शिकायत, मुकदमा ताजगंज स्थानांतरित
एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि महिला ने टूंडला थाने में शिकायत की थी।घटनास्थल ताजगंज का होने के चलते मुकदमा यहां स्थानांतरित किया गया है। मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़िता अभी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!