सुहागरात पर दुल्हन ने खेला ऐसा खेल: सदमे में पहुंचा दूल्हा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
सुहागरात पर दुल्हन ने खेला ऐसा खेल: सदमे में पहुंचा दूल्हा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के कुलवारा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज 24 घंटे के भीतर एक लुटेरी दुल्हन अपने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर फरार हो गई। दुल्हन लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर भाग निकली।
कैसे हुआ धोखा?
11 दिसंबर को राजदीप रावत की शादी चरखारी की रहने वाली खुशी तिवारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने सुहागरात पर पति को दूध पीने के लिए दिया। दूध में नशीला पदार्थ मिलाने की वजह से दूल्हा तुरंत बेहोश हो गया। अगले दिन जब दूल्हे को होश आया, तो उसने पाया कि उसकी पत्नी घर से गायब थी।
इसे भी पढ़े-एक और ढोंगी साधु की काली करतूत का पर्दाफाश; युवती के साथ 7 महीने तक रंगरलियां मनाने के बाद महंत फरार
क्या-क्या ले गई दुल्हन?
दुल्हन शादी में चढ़ाए गए सारे जेवरात, नकदी और घर में रखे अन्य गहने लेकर फरार हो गई। यहां तक कि उसने अपनी शादीशुदा ननद के जेवर भी चुरा लिए।
पुलिस में मामला दर्ज
दूल्हे के पिता ने नौगांव थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दुल्हन खुशी तिवारी, उसके भाई छोटू तिवारी, और दोस्त विनय तिवारी सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इसे भी पढ़े-सहेली के साथ मेला घूमने निकली लड़की, पहले से बना था मास्टर प्लान, झूले की जगह बिस्तर पर पहुंचाया
रिश्ता कैसे तय हुआ?
पीड़ित परिवार ने बताया कि रिश्ते की सिफारिश गांव के पारिवारिक पुरोहित शकुन पाठक ने की थी। दुल्हन के परिवार ने यह कहकर शादी जल्दी तय करवाई कि लड़की की मां बीमार है। महज 17 दिन के भीतर रिश्ता तय कर शादी कर दी गई।
दूल्हे की हालत खराब
घटना के बाद दूल्हा राजदीप रावत गहरे सदमे में है और उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़े-भोपाल उत्सव मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, आयोजकों पर उठे सवाल
पुलिस की कार्यवाही जारी
पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।