दिल्ली में भाजपा की प्रचंड वापसी! 27 साल बाद सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ी पार्टी
दिल्ली में भाजपा की प्रचंड वापसी! 27 साल बाद सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी की ओर अग्रसर है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 70 में से 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।
केजरीवाल हारे, भाजपा के प्रवेश वर्मा जीते
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं। यहां भाजपा के प्रवेश वर्मा ने अपनी जीत दर्ज की है।
मुस्तफाबाद में भाजपा की बड़ी बढ़त
दिल्ली दंगों से चर्चा में रही मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट 40 हजार वोटों से आगे हैं। वहीं, दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन चौथे स्थान पर हैं।
भाजपा नेताओं की बढ़त, AAP के दिग्गज
AAP की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से 3000 वोटों से चुनाव जीत गई। वही आप के मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन चुनाव हार गए है।
पीएम मोदी शाम 7 बजे पहुंचेंगे भाजपा कार्यालय
भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे पार्टी मुख्यालय जाएंगे।
शराब घोटाले ने बिगाड़ी AAP की साख?
2020 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन इन चुनावों में पार्टी की पकड़ कमजोर होती दिख रही है।