गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

मानव सेवा संघ, गाडरवारा का अभिनव प्रयास — अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को मिलेगा सस्ता और शुद्ध भोजन

गाडरवारा, 5 मई। सेवा, सहयोग और करुणा की प्रेरणा से गढ़ी जा रही एक नई मिसाल— मानव सेवा संघ, गाडरवारा ने अपने सेवा प्रकल्पों में एक और सराहनीय अध्याय जोड़ते हुए सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए सस्ते एवं शुद्ध भोजन की थाली योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।

संघ द्वारा यह पहल ऐसे समय में की गई है जब अस्पतालों में मरीजों के साथ रहने वाले परिजन अक्सर भोजन के लिए परेशान रहते हैं या महंगे होटल का सहारा लेना पड़ता है।

छह वर्षों से निरंतर सेवा — प्रतिदिन खिचड़ी वितरण

मानव सेवा संघ विगत छह वर्षों से प्रतिदिन प्रातः 11:30 बजे शासकीय अस्पताल में खिचड़ी वितरण कर रही है। यह सेवा पूर्णतः नि:शुल्क एवं परोपकार की भावना से संचालित है। अब इस सेवा को और विस्तार देते हुए, परिजनों को मात्र ₹5 प्रति थाली में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।

1 मई 2025 को बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

  1. ₹5 प्रति थाली में दोपहर 12 से 1 बजे तक भोजन — रोटी, चावल, दाल/रायता, सूखी सब्जी, हरी मिर्च/अचार
  2. रात्रि 7 से 7:30 बजे तक दलिया या खिचड़ी का वितरण
  3. ₹1,01,000 सहयोग राशि देकर फाउंडर मेंबर/आजीवन सदस्य बन सकते हैं
  4. ₹21,000 आजीवन सदस्यता शुल्क
  5. ₹11,000 एक निश्चित तिथि पर 20 वर्षों तक भोजन सेवा के लिए
  6. ₹1,500 एक दिवस के भोजन व शाम की खिचड़ी के लिए सहयोग राशि
  7. ₹2,400 वार्षिक सदस्यता शुल्क
  8. भोजनशाला हेतु आवश्यक सामग्री जैसे टेबल, कुर्सी, गैस सिलेंडर, बर्तन, वाटर कूलर आदि हेतु जनसहयोग आमंत्रित
  9. प्रत्येक मरीज के एक परिजन को ही भोजन कूपन जारी किया जाएगा
  10. सम्मानपूर्वक टेबल-कुर्सी पर शुद्ध, सात्विक भोजन परोसा जाएगा
  11. स्वैच्छिक सेवा एवं समयदान देने वालों का स्वागत रहेगा
  12. पूर्ववत खिचड़ी वितरण प्रातः 11:30 बजे जारी रहेगा

जन सहयोग की पुकार

संघ ने अपील की है कि नगरवासी इस पुण्य कार्य में तन, मन, धन से सहयोग करें, जिससे यह सेवा दीर्घकाल तक निरंतर चलती रहे। “अन्नदान महादान” की भावना से प्रेरित यह प्रयास निश्चित ही मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बनेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!