जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जन्माष्टमी पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दी कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी
जन्माष्टमी पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दी कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी
जबलपुर। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में पदस्थ सभी एसडीएम एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को जन्माष्टमी पर अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी दी है। जिले में पदस्थ सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि जमाष्टमी पर वे अपने-अपने क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखें। उन्हें अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों से भी निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति बनने की आशंका पर तत्काल इसकी सूचना अपर जिला दण्डाधिकारी शहर अथवा ग्रामीण एवं पुलिस कंट्रोल रूम को देने कहा गया है। कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को नगर निगम, छावनी परिषद, सबंधित स्थानीय निकाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सफाई, पेयजल एवं प्रकाश के समय पूर्व समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी गई है।
WhatsApp Group
Join Now