गाडरवारा में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मनाया दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत का जश्न
गाडरवारा में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मनाया दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत का जश्न

गाडरवारा (नरसिंहपुर): सेवा सदन लक्ष्मी टाउनशिप गाडरवारा में क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का जश्न मनाया गया।
दिल्ली की प्रचंड का जश्न मनाते हुए केबिनेट मंत्री श्री सिंह ने भाजपा की जीत को लोकतंत्र के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।
भाजपा के नेताओं की उपस्थिति:
इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, पूर्व विधायक नरेश पाठक, पूर्व विधायक श्रीमति साधना स्थापक, नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा की जीत पर हर्षोल्लास:
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और इस विजय को राष्ट्रवादी नीतियों की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और संगठन की मेहनत को सफलता का आधार माना।
भविष्य की रणनीति:
नेताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है और इसे आने वाले चुनावों में और मजबूती से आगे बढ़ाने की जरूरत है।