बडवानीमध्य प्रदेशराज्य

अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनसंवाद कार्यक्रमों में एक साथ बैठकर बनायेंगे विधानसभावार विजन डाक्युमेंट

अभियान चलाकर जल जीवन मिशन के अपूर्ण कार्यों को किया जाएगा पूरा संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

संवाददाता रवि शिमले बड़वानी

बड़वानी 03 जनवरी 2024: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इंदौर संभाग में सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। इन जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रवार विजन डाक्युमेंट बनाये जाएंगे। संभाग में जल जीवन मिशन के तहत अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संभाग में राज्य शासन के निर्देशानुसार चलाये जा रहे राजस्व महा अभियान और जनकल्याण अभियान के लक्ष्य लगभग पूर्ण कर लिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

यह जानकारी आज संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअली रूप से सम्पन्न हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दी गई। इस कॉन्फ्रेंस में संभाग के जिलों के कलेक्टर्स और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार बनाये जाने वाले विजन डॉक्यूमेंट 2047 की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ बैठकर जनसंवाद कार्यक्रम करें। इसके माध्यम से विधानसभा तथा जिलेवार विजन डाक्युमेंट बनायें। उन्होंने राजस्व महा अभियान की प्रगति की भी जिलेवार समीक्षा की। इस अवसर पर बताया गया कि महा अभियान के लगभग सभी विषयों के लक्ष्यों को पूर्ण कर लिया गया है। जानकारी दी गई कि अभियान के तहत संभाग में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरस्ती तथा परम्परागत रास्तों के प्रकरणों के लक्ष्य लगभग पूर्ण हो गए हैं। संभाग में नामांतरण के 10 हजार 59, बंटवारे के 504, सीमांकन के 494, अभिलेख दुरस्ती के 313, परम्परागत रास्तों के चिन्हांकन के 101 प्रकरण निराकृत किये गए है। इसी तहत नक्शे में बटांकन के एक लाख से अधिक, फार्मर रजिस्ट्री के 4 लाख 14 हजार और स्वामित्व योजना के 3 हजार 557 प्रकरण निराकृत किये गए हैं। संभाग में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर बताया गया कि संभाग में 70 हजार 857 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि शेष लक्ष्य भी अतिशीघ्र पूरे किये जाएं। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि संभाग में मिशन के तहत 4 हजार 94 गांवों में जल परियोजना स्वीकृत की गई थी। इसमें से 4 हजार 81 गांवों में कार्य प्रारंभ कर दिये गए। इनमें से 3 हजार 40 गांवों में कार्य पूरा हो गया है। श्री सिंह ने कहा कि शेष गांवों में अभियान चलाकर कार्य जारी वित्तीय वर्ष के पूर्व पूर्ण किये जाएं। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण योजना ग्राम पंचायतों को शीघ्र अंतरित कर दी जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण अभियान के तहत लक्ष्य के अनुसार लोक कल्याण शिविरों का आयोजन हो और प्राप्त आवेदन पत्रों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाए। अगर किसी कारणवश आवेदन अस्वीकृत करना पड़े तो उसकी समीक्षा भी की जाए। जनकल्याण अभियान के लक्ष्य 26 जनवरी के पहले ही पूर्ण करने के प्रयास किये जाए। उन्होंने सुशासन अभियान चलो गांव की ओर प्रगति की भी समीक्षा की। धरती आबा योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के सभी पात्र व्यक्तियों को आधार कार्ड उपलब्ध कराने, समग्र आईडी बनाने, आयुष्मान कार्ड बनाने, जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने और प्रोफाइल पंजीयन करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!