गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

शिक्षक संदर्भ समूह ने महिलाओं को किया सावित्रीबाई फुले अलंकरण सम्मान से सम्मानित

गाडरवारा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षक संदर्भ समूह के तत्वाधान में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से अधिक महिलाओं को सावित्रीबाई फुले अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय रॉयल पैलेस में किया गया, जहां एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे, पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, बीटीआई स्कूल प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संस्कार व सम्मान का अद्भुत संगम

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुई। शिक्षक संदर्भ समूह की महिला शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मानित महिलाओं को पीत वस्त्र, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें अधिवक्ता, कॉलेज अतिथि विद्वान, बैंक कर्मी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता एवं स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक व कर्मचारी शामिल थे।

महिलाओं के समक्ष चुनौतियाँ एवं आत्मनिर्भरता का संदेश

एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे ने महिलाओं के समक्ष बढ़ती चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करना चाहिए और सामाजिक कुरीतियों का डटकर सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा महिलाओं को घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाना पड़ता है, जो एक बड़ी चुनौती है।

पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक ने कहा, “हमारी संस्कृति सदैव महिलाओं को सम्मान देती आई है। देश की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। शिक्षा महिलाओं के लिए सबसे विश्वसनीय साधन है, क्योंकि इससे वे भविष्य की पीढ़ी का निर्माण करती हैं।”

इंजीनियर दीपा कौरव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया और कहा कि आज महिलाएँ पुरुषों के समान हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं।

सम्मान समारोह में भावुक हुए क्षण

इस अवसर पर श्रीमती हेमा दिनेश मालपानी और शिल्पा राठी ने भी महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह में सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव और विचार साझा किए, जिससे कार्यक्रम प्रेरणादायक बन गया।

कार्यक्रम में अतिथियों का भी हुआ सम्मान

आयोजन के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय नामदेव ने किया और आभार प्रदर्शन श्रीमती हेमलता राजपूत ने किया।

सफल आयोजन में शिक्षक संदर्भ समूह की अहम भूमिका

इस भव्य आयोजन में शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दीकी, निर्मला पाराशर, राजेंद्र गुप्ता, सत्यम ताम्रकार, पवन राजौरिया, शेख जफर खान, सुरेंद्र पटैल, प्रियंका अग्रवाल, डॉ. आरती विश्वकर्मा, भागवती मेहरा, अंजुलता नेमा सहित कई शिक्षकों व गणमान्य नागरिकों का योगदान सराहनीय रहा।

इस कार्यक्रम में दिनेश मालपानी, पूर्व बीईओ प्रताप नारायण आर्य, प्रतुल इंदुरख्या, संदीप स्थापक, गिरीश पटैल, महेश अधरुज, गजेंद्र कौरव, अमित पटैल, रामेश्वर कहार, वंशीलाल अहिरवार, राघवेंद्र चौधरी, देवेंद्र ठाकुर, मनोज कौरव, शैलेश मोहन शर्मा, श्रीमती नीलू उपाध्याय, कोच अजय चौहान सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!