संविधान दिवस पर कलेक्टर ने किया उद्देशिका का वाचन, जागरूकता अभियान शुरू
संविधान दिवस पर कलेक्टर ने किया उद्देशिका का वाचन, जागरूकता अभियान शुरू

नरसिहंपुर : संविधान दिवस पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का वाचन कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई हॉल में किया। इस दौरान मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों ने भी संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस अवसर पर संविधान की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई।
सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, संयुक्त कलेक्टर श्री शुभम यादव, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि देश में 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद तैयार किया गया संविधान 26 नवम्बर 1949 को अपनाया गया था। इसके बाद देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने पर संविधान की जानकारी के प्रति जन-जागरूकता के लिये 26 नवम्बर 2024 से वर्ष भर चलने वाला “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” आज से शुरू हो गया है।