मध्य प्रदेशराज्यसालीचौका
संतोष अग्रवाल को मिला क्रांतिवीर साहित्य सम्मान
संतोष अग्रवाल को मिला क्रांतिवीर साहित्य सम्मान
सालीचौका नरसिंहपुर। साली चौका रोड जिला नरसिंहपुर निवासी साहित्यकार संतोष अग्रवाल सागर को उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्य संस्था क्रांतिवीर साहित्यिक काव्य मंच द्वारा डिजिटल सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एक ऑनलाइन कवि सम्मेलन में उम्दा कविता पाठ करने के लिए प्रदान किया गया।
WhatsApp Group
Join Now
इस उपलब्धि पर नगर के साहित्य प्रेमियों और विभिन्न संगठनों ने संतोष अग्रवाल को बधाई दी। नगर प्रेस क्लब, वृक्ष मित्र संस्था, और बागेश्वरी साहित्य परिषद के सदस्यों ने उनके साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
संतोष अग्रवाल सागर की इस सफलता ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है और साहित्य प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है। उनकी रचनाएं समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए जानी जाती हैं।