भोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल शादी के 30 साल बाद पत्नि ने किया दहेज मांगने का केस, इस सदमे में पति ने जहर खाकर दे दी जान

भोपाल शादी के 30 साल बाद पत्नि ने किया दहेज मांगने का केस, इस सदमे में पति ने जहर खाकर दे दी जान

Bhopal News: भोपाल के अवधपुरी में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 52 वर्षीय राजीव गिरी की पत्नी जानकी गिरी ने 26 जनवरी को उनके खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। पत्नी की इस शिकायत के बाद राजीव मानसिक रूप से बेहद परेशान थे और लगातार तनाव में थे।

Also Read-BreakingNew: मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक के भाई ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए केस से राजीव गिरी इतने आहत हुए कि उन्होंने चार दिन तक खुद को अकेले रखा और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं की। शुक्रवार को उन्होंने जहर खा लिया। जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उनका बेटा तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद कुछ देर इलाज के बाद राजीव ने दम तोड़ दिया।

परिवार की स्थिति और विवाद

राजीव गिरी मूल रूप से रायसेन जिले के बरेली के रहने वाले थे और वर्तमान में सौम्य स्टेट कॉलोनी में रहते थे। पहले वे सिविल ठेकेदार थे, लेकिन फिलहाल खेती-किसानी कर रहे थे। करीब 30 साल पहले उनकी शादी जानकी गिरी से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अभी अविवाहित है और प्राइवेट नौकरी करता है।

Also Read-प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां, बेटी की शादी के लिए जमा 74 हजार रुपये भी ले उड़ी

पिछले कुछ समय से दंपती के बीच रिश्तों में तनाव चल रहा था, और इसी के चलते जानकी गिरी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से मृतक तनाव में था।

पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पहुंची थाने

जब राजीव गिरी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे, उस समय उनकी पत्नी जानकी उनके पास जाने के बजाय थाने पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस से कहा कि उनके पति उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

हालांकि, पुलिस ने इस पर कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की। कुछ देर बाद अस्पताल से राजीव गिरी के निधन की खबर आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!