भोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला दिवस पर अनामिका रघुवंशी ने किया नारी शक्ति का सम्मान

रिपोर्टर सम्राट अंकित कुशवाहा

भोपाल, 8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा अनामिका रघुवंशी ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि “महिलाएं केवल परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज, राष्ट्र और विश्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नारी शक्ति के बिना किसी भी समाज की कल्पना अधूरी है। हमें महिलाओं को समान अवसर और स्वतंत्रता देकर उनके सशक्तिकरण की दिशा में काम करना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान अनामिका रघुवंशी ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक प्रेरणादायक कविता भी प्रस्तुत की, जिसमें महिलाओं की संघर्षशीलता और उनके आत्मसम्मान की झलक देखने को मिली।

उन्होंने यह भी कहा कि “जहाँ नारियों का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है। इसलिए हमें हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करना चाहिए।”

इस मौके पर कई अन्य छात्राओं ने भी अपने विचार रखे और महिला उत्थान पर जोर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!