मध्य प्रदेशराज्य
मंडीदीप में पुलिस कर्मियों ने रंगों के साथ मनाया होली पर्व

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा मंडीदीप
मंडीदीप। प्रदेशभर की तरह मंडीदीप में भी पुलिस कर्मी और अधिकारी होली के रंग में सराबोर नजर आए। औद्योगिक थाना परिसर सतलापुर में एसडीओपी शीला सुराणा और थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और डीजे की धुन पर नाचते हुए हर्षोल्लास के साथ होली पर्व का आनंद लिया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सौहार्द, भाईचारे और उल्लास के इस पर्व को पूरी मस्ती के साथ मनाया। थाना परिसर रंग-बिरंगे माहौल में बदल गया, जहां संगीत और नृत्य के साथ पुलिसकर्मियों ने पर्व की खुशियाँ साझा कीं।
मंडीदीप के इस उत्सव ने यह संदेश दिया कि पुलिस बल न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भी पूरी भागीदारी निभाता है।
WhatsApp Group
Join Now