गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

खान मेडम को दी गई भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया गया याद

खान मेडम को दी गई भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया गया याद

रिपोर्टर अवधेश चौकसे

मिढ़वानी (गाडरवारा)। शासकीय प्राथमिक शाला मिढ़वानी में सहायक शिक्षिका शहनाज़ वानो (खान मेडम) के सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सरपंच विनीता राजेश पटेल, उपसरपंच मनोज पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या और बीआरसी संदीप स्थापक सहित हायर सेकेंडरी, माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Also Read-गाडरवारा व सालीचौका में 396 वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को 595 सहायक उपकरण वितरित

खान मेडम की सेवाओं को सराहा:
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वेणी शंकर पटेल ने किया। उन्होंने खान मेडम की 39 वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं का उल्लेख करते हुए उनके शिक्षण कार्य और समर्पण की प्रशंसा की। बीआरसी संदीप स्थापक ने खान मेडम को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को भविष्य में मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने भी उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की।

स्थानांतरित शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान:
कार्यक्रम में स्थानांतरित शिक्षकों शेख जाफर खान, गीता मेहरा, बबीता पचौरी और दीपक सोनी का सम्मान किया गया। साथ ही बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी विदाई दी गई।

उल्लेखनीय उपस्थिति:
इस अवसर पर शिक्षक डीडी वर्मा, राजेश कोरी, परम स्नेही साहू, जीएस मेहरा, बिनोद कुमार दुबे, नीलम सोनी, नेहा रावत, सुनीता शर्मा, अभिलाषा स्थापक, प्रशांत पटेल, बबीता ठाकुर, सीना ढिमोले, सुरेन्द्र पटेल और सेवा निवृत्त शिक्षक शिव हरि उपाध्याय उपस्थित रहे।

Also read-मृत घोषित महिला अंतिम यात्रा के दौरान हुई जीवित, गांव में मचा हड़कंप

ग्रामवासियों और विद्यार्थियों की भागीदारी:
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और ग्रामवासियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में खान मेडम के समर्पण और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सभी ने आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!