गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

इनरव्हील क्लब पिंक पेटल्स का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

गाडरवारा।
विश्व के सबसे बड़े महिला स्वैच्छिक सेवा संगठन इनरव्हील क्लब ऑफ पिंक पेटल्स की स्थानीय इकाई का शपथ ग्रहण समारोह नगर के होटल कंचन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पद और दायित्वों की शपथ ली।

नवनियुक्त पदाधिकारी:

  • अध्यक्ष: अंकिता जैन थालावाले
  • सचिव: रिमझिम जैन
  • कोषाध्यक्ष: सुरभि जैन
  • आईएसओ: स्वाति जैन
  • एडिटर: शीतल खंजाची

वरिष्ठ सदस्या वंदना श्रीकांत राठी द्वारा सभी पदाधिकारियों को संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदस्याओं ने करतल ध्वनि के साथ नवपदाधिकारियों का स्वागत किया।

क्लब में दो नवीन सदस्याओं का प्रवेश:

कार्यक्रम में वल्लभि खंजाची और निधि लूनावत ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। उनका भी भव्य स्वागत किया गया।

सेवा कार्य:

शपथ ग्रहण के उपरांत क्लब द्वारा सेवाभाव की कड़ी में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर क्लब की सभी सदस्याएँ उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!