गाडरवारा: जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महा विधान का भव्य शुभारंभ

गाडरवारा। स्थानीय चावड़ी वार्ड स्थित जैन मंदिर प्रांगण में सिद्ध चक्र महा विधान का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन जैन मुनि श्री 108 आस्तिक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुआ।
इस शुभ अवसर पर घट यात्रा जुलूस निकाला गया, जो श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर और आदिनाथ जैन मंदिर पहुंचने के बाद पुनः चावड़ी जैन मंदिर लौटा। जुलूस में जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति भाव से शामिल हुए। इसके पश्चात दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन परिवार द्वारा विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
भक्ति से पुण्य वृद्धि: मुनि श्री का संदेश
मुनि श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि पुण्य वृद्धि के अनेक कारणों में से भक्ति सर्वश्रेष्ठ कारण है। यह विधान 6 मार्च से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेगा, जिसमें नगर के विभिन्न श्रद्धालु परिवारों ने भाग लिया है।
सिद्ध चक्र महा विधान के लिए चयनित पात्र
इस विधान के दौरान विभिन्न धार्मिक पात्रों का चयन किया गया है:
- सौधर्म इंद्र: अनुज कुमार बॉम्बे इलेक्ट्रिकल्स परिवार
- कुबेर: सुखचंद जैन
- महायज्ञ नायक: संजीव डॉक्टर रूबी जैन
- श्रीपाल-मैना सुंदरी: राजेश, ज्योति, आशा जैन शिक्षक परिवार
- ईशान इंद्र: मनीष सिंघई, नेहा सिंघई
- सानेत इंद्र: अनुज, अंजू जैन शिक्षक
- माहेन्द्र इंद्र: आलोक, आरती जैन कल्पतरु परिवार
- यज्ञ नायक: मारुति, प्रतिभा जैन स्पोर्ट्स परिवार
नगर में पहली बार 10 गंध कुटी के साथ महायज्ञ
इस आयोजन की विशेषता यह है कि नगर में पहली बार 10 गंध कुटी के साथ सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ संपन्न होने जा रहा है।
जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन एवं सचिव राजेश जैन ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से इस पुण्य अवसर में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।