फरार एजेंट को बनाया मंडल अध्यक्ष, भाजपा की गाइडलाइन पर उठे सवाल
फरार एजेंट को बनाया मंडल अध्यक्ष, भाजपा की गाइडलाइन पर उठे सवाल

MP NEWS: मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के दौरान पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की गाइडलाइन को नजरअंदाज करने का मामला सामने आया है। रतलाम जिले की आलोट विधानसभा के जोगणिया माता मंडल के अध्यक्ष पद पर हरिसिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया है, जो चिटफंड मामले में पिछले एक साल से फरार हैं।
हरिसिंह गुर्जर एडीवी चिटफंड कंपनी के एजेंट थे और उन पर बरखेड़ा निवासी कैलाशचंद्र सेठिया से पैसा लेकर उसे वापस न करने का आरोप है। इस मामले में 2 दिसंबर को अदालत ने कंपनी के एमडी राजेंद्र सिंह और रघुवीर सिंह को तीन साल की सजा सुनाई थी। वहीं, हरिसिंह गुर्जर और रमेश ब्राह्मण को 19 दिसंबर 2023 से स्थायी फरार घोषित किया गया था।
इसे भी पढ़े-एक और ढोंगी साधु की काली करतूत का पर्दाफाश; युवती के साथ 7 महीने तक रंगरलियां मनाने के बाद महंत फरार
भाजपा की केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार, संगठन के किसी भी पद पर दागी या आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया जाना था। लेकिन इस नियम को दरकिनार करते हुए फरार हरिसिंह गुर्जर को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया।
सबसे हैरानी की बात यह रही कि जब हरिसिंह के अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत किया गया, तब भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई।
इसे भी पढ़े-भोपाल मर्डर केस: जब रिश्तों ने लिया खौफनाक मोड़
भाजपा की इस नियुक्ति ने पार्टी की गाइडलाइनों और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रतलाम जिले में भाजपा ने कुल 25 में से 20 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है, जिसमें हरिसिंह गुर्जर का नाम शामिल है। यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है।