नरसिंहपुरमध्य प्रदेशराज्य

Breaking News: जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए रायसुमारी संपन्न, तीन नामों का पैनल तैयार

नरसिंहपुर: जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए रायसुमारी संपन्न, तीन नामों का पैनल तैयार

नरसिंहपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर में जिला अध्यक्ष पद के चयन के लिए रायसुमारी प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा और जिला पर्यवेक्षक अम्बाराम कराडा मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी:

रायसुमारी में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों ने अपनी राय दी।

तीन नामों का पैनल तैयार:

सभी के सुझावों के आधार पर तीन संभावित नामों का पैनल तैयार किया गया, जिसे अंतिम निर्णय के लिए प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है। पार्टी के अनुसार, यह प्रक्रिया संगठनात्मक मजबूती और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

इसे भी पढ़े-रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सीएमएचओ डॉ. ए पी सिंग, महिला कंप्यूटर ऑपरेटर भी आरोपी

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह:

जिला अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। नई नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि जो भी नेतृत्व चुना जाएगा, वह पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा।

जल्द होगी घोषणा:

प्रदेश नेतृत्व द्वारा पैनल की समीक्षा के बाद जिला अध्यक्ष पद के लिए अंतिम नाम की घोषणा की जाएगी। यह नियुक्ति पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों के लिए अहम मानी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!