गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य
आवाज दो, हम एक हैं: पूर्व विधायक सुनीता पटेल का किसान आंदोलन कल 10 जून से शुरू
गाडरवारा में मूंग फसल समर्थन मूल्य न मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना

गाडरवारा।
कांग्रेस नेत्री एवं गाडरवारा विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल द्वारा 10 जून से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा रहा है। यह आंदोलन सरकार द्वारा किसानों की मूंग फसल को समर्थन मूल्य पर न खरीदे जाने के विरोध में किया जा रहा है।
धरने का आयोजन गाडरवारा मंडी प्रांगण में किया गया है, जिसमें क्षेत्र के किसानों के साथ अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल होंगे।
सभी से आंदोलन में भागीदारी की अपील
पूर्व विधायक सुनीता पटेल एवं सुरेन्द्र पटेल (मंझले भैया) की ओर से सभी कांग्रेसजनों, किसान साथियों और आमजनों से अपील की गई है कि वे 10 जून को सुबह 10 बजे उनके गाडरवारा स्थित निवास पहुंचकर इस किसान हितैषी आंदोलन को सफल बनाएं।
आंदोलन की मुख्य मांग:
- किसानों की मूंग फसल को MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीदा जाए
- सरकार अपनी वचनबद्धता निभाए
- मंडियों में खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए
“किसान को उसका हक दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी।”
किसानों की आवाज बुलंद करें – गाडरवारा मंडी पहुंचे!
WhatsApp Group
Join Now