खेलटॉप न्यूज़देश

ताल ठोक कर होत कबड्डी :-  थीम सांग- सुशील शर्मा

ताल ठोक कर होत कबड्डी :-  थीम सांग- सुशील शर्मा

ताल ठोक कर होत कबड्डी :-  थीम सांग- सुशील शर्मा

 

होत कबड्डी होत कबड्डी
कह कर देखो दांव है मारा
ताल ठोक कर होत कबड्डी
बोल रहा है गाडरवारा।

उछल उछल कर रेड डालते
आंखों में वो शेर पालते।
आंखों से जब आंख मिलाते
तूफानों की याद दिलाते।
लौट पलट कर घेर घेर कर
दुश्मन को देखें नटेर कर।
भरें जोर का जब हुंकारा
ताल ठोक कर होत कबड्डी
बोल रहा है गाडरवारा।

तमिलनाडु के देखो चीता
इनका मारा जल न पीता
केरल के मलयालम भाई
दुश्मन को कर देते राई
कर्नाटक के बड़े खिलाड़ी
खेल कबड्डी रहें अगाड़ी
आंध्र उड़ीसा जय बंगाली
इनका बार न जाए खाली
जीत का लंगर इन ने डारा
ताल ठोक कर होत कबड्डी
बोल रहा है गाडरवारा।

उत्तर के सब हीरो देखो
पंजाबी द वीरा देखो
गुजराती जब दांव लगाएं
राजस्थानी हीरा देखो
जम्मू के जलवा जिस्मानी
दिल्ली सबके दिल की रानी
हरियाणा खेलों का राजा
स्वर्ण पदक उनके सिर साजा
मध्यप्रदेश हमारा प्यारा
ताल ठोक कर होत कबड्डी
बोल रहा है गाडरवारा।

सबसे अच्छे छत्तीस गढ़िया
महाराष्ट्र है सबसे बढ़िया
खेल कबड्डी गोवा गाना
उछल उछल कर खेल रहें हैं
मणिपुर सिक्किम तेलंगाना।
अरुणाचल व नागालैंड
बजा चुके हैं सबका बैंड।
झारखंड के सब मतवाले
मस्त बिहारी हैं दिलवाले
खेल कबड्डी खेल कबड्डी
कहता है अब भारत सारा
ताल ठोक कर होत कबड्डी
बोल रहा है गाडरवारा।

राव उदय सिंह का ये आयोजन
बच्चों के हित हुआ प्रयोजन
भारत का सबसे प्रिय खेल
इसमें होता सबसे मेल
भारत के सारे प्रदेश से
अपनेपन की फूटी धारा
होत कबड्डी होत कबड्डी
कह कर देखो दांव है मारा।
ताल ठोक कर होत कबड्डी
बोल रहा है गाडरवारा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!