गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री श्री सिंह ग्राम अमोदा में गौवर्धन पूजा कार्यक्रम में हुए शामिल

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौ संवर्धन एवं संरक्षण के लिए तेजी से कार्य कर रही है।

स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री श्री सिंह ग्राम अमोदा में गौवर्धन पूजा कार्यक्रम में हुए शामिल

गाडरवारा । प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह गाडरवारा तहसील के ग्राम अमोदा में गणेशघाट पर भगवान श्री गोवर्धन एवं गौमाता पूजन कार्यक्रम में शनिवार को शामिल हुए। मंत्री श्री सिंह ने गौमाता का पूजन किया और उन्हें मिष्ठान आदि खिलाया।

इस दौरान उन्होंने महाराज श्री संतोष दास त्यागी बाबा जी से आशीर्वाद लिया और भंडारे में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौ संवर्धन एवं संरक्षण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार हमारी संस्कृति और विरासत को सहजने का कार्य कर रही है। गोवर्धन पूजा, पर्यावरण और पशुधन-संरक्षण का भी संदेश देता है।

सनातन संस्कृति में गोवर्धन पूजा का अपना महत्व है। मंत्री श्री सिंह ने यहाँ उपस्थित जनों से आव्हान करते हुए कहा कि हम सब यह प्रयास करें कि कोई भी निराश्रित गौवंश सड़कों पर विचरण नहीं करें। हम गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन करने में सहभागी बनें। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, अन्य जनप्रतिनिधि, पशुपालन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!