
शासकीय दर पर मत्स्य बीज उपलब्ध
नरसिहंपुर। जिले की जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत बगासपुर में शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में शासकीय दर पर मत्स्य बीज उपलब्ध हैं। मछुआ सहकारी समितियां, समूह एवं अन्य मत्स्य पालक मत्स्य बीज क्रय कर तालाबों व जलाशयों में मत्स्य बीज संचयन कर सकते हैं।
मत्स्य बीज उपलब्धता के संबंध में नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, सांईखेड़ा, चांवरपाठा व चीचली के जनपद सीईओ को सहकारी समितियों, समूहों एवं अन्य मत्स्य पालकों को जानकारी से अवगत कराने के लिए कहा गया है। इस संबंध में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र प्रभारी मत्स्य निरीक्षक श्री एसके बक्शी के मोबाइल नम्बर 9926770650 से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी सहायक संचालक मत्स्योद्योग नरसिंहपुर ने दी है।
WhatsApp Group
Join Now