Uncategorized

प्यार से मनाई सुहागरात, सुबह-सुबह मिला बाप बनने का तोहफा, रिपोर्ट देखते ही फर्श पर गिरा दूल्हा!

सुहागरात के बाद सुबह ही बनी मां, रिपोर्ट देख दूल्हे को लगा झटका!

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन मां बन गई। जैसे ही ससुराल वालों को यह खबर मिली, खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दूल्हा बेहोश हो गया और ससुराल वालों ने बहू को अपनाने से इनकार कर दिया। अब यह मामला गांव में चर्चा का विषय बन चुका है।

शादी के दो दिन बाद बना बाप, उड़ गए होश

प्रयागराज के करछना तहसील का रहने वाला युवक 24 फरवरी को धूमधाम से बारात लेकर जसरा गांव पहुंचा था। शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, और 25 फरवरी को नई नवेली दुल्हन ससुराल आई। घर में खुशी का माहौल था, रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। लेकिन 26 फरवरी को शाम के समय अचानक दुल्हन ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह प्रसव पीड़ा से गुजर रही है।

डॉक्टरों की रिपोर्ट सुनते ही ससुराल वाले हक्के-बक्के रह गए। करीब दो घंटे बाद दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। दूल्हे के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं थी।

ससुराल वालों ने बहू को ठुकराया, मायके में हुआ हंगामा

बच्चे के जन्म के बाद ससुराल वालों ने दुल्हन और उसके परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। गुस्साए ससुराल वालों ने तुरंत लड़की के माता-पिता को बुलाया और खरी-खोटी सुनाई। जब लड़की की मां से पूछा गया कि उन्होंने यह सच्चाई क्यों छिपाई, तो उन्होंने जवाब दिया कि शादी तय होने के बाद लड़का-लड़की आपस में मिलते थे।

इस पर दूल्हे ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसकी शादी अक्टूबर में तय हुई थी और वह दुल्हन को पहले से नहीं जानता था। ससुराल वालों ने शादी में दिए गए गहने और सामान वापस करने की मांग की और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी।

“अगर दूल्हा नहीं अपनाएगा, तो मेरी बेटी मर जाएगी” – मां

इस पूरे विवाद के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें काफी बहस के बाद लड़की को बच्चे के साथ मायके भेज दिया गया। लड़की की मां ने रोते हुए कहा कि अगर दूल्हा अपनी पत्नी और बच्चे को नहीं अपनाएगा, तो उनकी बेटी अपनी जान दे देगी। वहीं, लड़की अब भी अपने पति का नाम ले रही है और उसके साथ रहने की जिद कर रही है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!