गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

प्लास्टिक टेक्नोलॉजी के अध्ययन से रोजगार की अपार संभावनाएं: अभिषेक कौरव

गाडरवारा। स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग में एक विशेष कॅरिअर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सिपेट भोपाल से पधारे कॅरिअर काउंसलर अभिषेक कौरव ने छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पी.एस. कौरव के मार्गदर्शन में हुआ। बी.एस.सी. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री कौरव ने बताया कि सिपेट (CIPET) भारत सरकार के रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत एक राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक संस्थान है, जिसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है। वर्तमान में देशभर में इसके 46 केंद्र संचालित हो रहे हैं।

अभिषेक कौरव ने बताया कि सिपेट भोपाल में प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, पोस्ट डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। यह सभी पाठ्यक्रम AICTE तथा राष्ट्रीय प्रत्यायन ब्यूरो से मान्यता प्राप्त हैं।

दसवीं, बारहवीं, बी.एस.सी. (विज्ञान) तथा आई.टी.आई. छात्रों के लिए अलग-अलग रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनकी अवधि दो से तीन वर्ष तक की है।

इस अवसर पर भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील पालीवाल, स्वामी विवेकानंद कॅरिअर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुनील शर्मा, रामकुमार मेहरा, हेमंत नोरिया और अखिलेश मेहरा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रोजगार की नई दिशा प्रदान करने का कार्य किया, साथ ही उन्हें तकनीकी शिक्षा के महत्व को भी समझाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!