Uncategorizedमध्य प्रदेशराज्य

पहली दुल्हन ने ठुकराया, दूसरी लड़की ने अपनाया, फिर पहली के साथ भाग गया दूल्हा

छतरपुर, मध्य प्रदेश: छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के दिन दुल्हन के इनकार के बाद दूल्हे ने उसी मंडप में दूसरी लड़की से शादी कर ली। लेकिन शादी के एक महीने बाद ही वह अपनी पहली प्रेमिका के साथ फरार हो गया। अब दुल्हन न्याय की गुहार लगा रही है।

ऐन मौके पर दुल्हन ने किया इनकार

यह घटना 3 फरवरी की है, जब रोहित नामदेव नाम के युवक की शादी राधा नामदेव नाम की लड़की से हो रही थी। लेकिन फेरे होने से पहले ही राधा ने पुलिस को बुला लिया और यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि वह 18 साल की नहीं हुई है और उसकी जबरन शादी कराई जा रही है।

पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। इस अप्रत्याशित घटना से रोहित और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लग गई। इसी दौरान रोहित के पिता ने अपनी ही रिश्तेदार सोनम नामदेव से शादी करने का अनुरोध किया। लोकलाज को देखते हुए सोनम ने शादी के लिए हामी भर दी और रोहित से विवाह कर लिया।

सुहागरात के बाद पति ने दिया धोखा

सोनम और रोहित की शादी के बाद शुरुआती कुछ दिन सब ठीक चला। लेकिन एक महीने बाद रोहित अचानक घर से गायब हो गया। सोनम ने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। तभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रोहित अपनी पहली प्रेमिका राधा के साथ रील बनाते हुए नजर आया। इसके बाद से रोहित का फोन भी बंद आने लगा।

न्याय के लिए भटक रही सोनम

सोनम ने बताया कि उसने कई बार राजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पुलिस का कहना था कि यह मामला महोबा जिले से जुड़ा है। जब वह महोबा गई तो वहां की पुलिस ने इसे मध्य प्रदेश का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। अंततः सोनम छतरपुर एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी आगम जैन से न्याय की गुहार लगाई।

सवालों के घेरे में प्रशासन

इस घटना ने प्रशासन और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पुलिस सोनम को न्याय दिला पाएगी? क्या धोखेबाज दूल्हे के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? यह मामला दिखाता है कि महिलाओं के अधिकारों और उनके साथ होने वाले अन्याय के प्रति अभी भी सिस्टम कितना लापरवाह है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!