मध्य प्रदेशराज्यसालीचौका

पंचमी पर श्री राधाकृष्ण मंदिर में नगर सेठानी मां की भव्य महाआरती, 521 घट जवारों के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका, नरसिंहपुर | श्री देव राधाकृष्ण मंदिर परिसर, सालीचौका में जवारें उत्सव समिति के तत्वावधान में लगातार 12वें वर्ष नगर सेठानी मां दुर्गा की स्थापना 521 घट-कलश जवारों के साथ की गई। पंचमी पर्व पर मां के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भव्य विद्युत साज-सज्जा से सजे मंदिर परिसर में आस्था का अद्वितीय वातावरण बना रहा।

पंचमी के अवसर पर आयोजित महाआरती में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मां को चंदेवा अर्पित कर महाआरती में भाग लिया। इस दौरान पंडों के शरीर में देवीय भाव प्रकट हुए और उन्होंने भावपूर्ण प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

पूरे आयोजन का पूजन-अर्चन स्वर्गीय पं. खैमचंद शास्त्री जी के सुपुत्र पं. लखन मिश्रा द्वारा संपूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया जा रहा है।

9 अप्रैल को होगा भव्य विसर्जन और विशाल भंडारा
आयोजन का समापन 9 अप्रैल को भव्य ज्वारें विसर्जन और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होकर मां की महाप्रसादी ग्रहण करेंगे।

नगर और क्षेत्रवासियों के लिए यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का उत्सव भी बन चुका है। भक्तों का विश्वास है कि नगर सेठानी मां दुर्गा का आशीर्वाद नगर में सुख, शांति और समृद्धि लाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!