नरसिंहपुरमध्य प्रदेशराज्य

नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा लात मार कर दे रहे ‘आशीर्वाद’ वीडियो वायरल, भाजपा ने कहा— होगी कार्रवाई

तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा का लात मारने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वे होली मिलन समारोह के दौरान एक व्यक्ति को पैर छूने पर लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष उदित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे ‘आशीर्वाद’ बताया है।

क्या है पूरा मामला?

यह वीडियो होली मिलन समारोह का बताया जा रहा है, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा के पास एक व्यक्ति आता है, उन्हें गुलाल लगाकर पैर छूता है, लेकिन तभी विष्णु शर्मा अपने पैर को उस व्यक्ति पर रख देते हैं। इस घटना को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष उदित शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, “ऐसे ही आशीर्वाद दिया जाता है।”

यह पहली बार नहीं है जब विष्णु शर्मा इस तरह की हरकत करते कैमरे में कैद हुए हैं। इससे कुछ दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सड़क पर एक व्यक्ति को लात मारते हुए वे नजर आए थे।

पुराने वीडियो को लेकर विपक्ष का तंज, भाजयुमो ने किया सीन रीक्रिएट

इससे पहले वायरल हुए वीडियो के चलते कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला था और नगर पालिका अध्यक्ष की कड़ी आलोचना की थी। विपक्ष ने इसे “जनप्रतिनिधियों का अहंकार” बताया था। इसी के जवाब में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने कथित रूप से इस घटना को दोहराने की योजना बनाई।

होली के इस कार्यक्रम में उसी व्यक्ति को बुलाया गया, जिसे पहले बाजार में लात मारी गई थी। वीडियो में दिख रहा है कि उस व्यक्ति ने फिर से विष्णु शर्मा के पैर छुए और अध्यक्ष ने मजाकिया लहजे में उसे लात रखकर ‘आशीर्वाद’ दिया। इस घटना को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा— होगी जांच और कार्रवाई

भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष उदित शर्मा ने इसे पोस्ट किया है। हम उनका पक्ष जानेंगे और मामले को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया गया है। यदि वीडियो सही पाया गया, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।”

विपक्ष ने भाजपा को घेरा, जनता में भी नाराजगी

इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्ष ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नेता जनता का सम्मान करना भूल गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “भाजपा के जनप्रतिनिधि खुद को राजा समझ बैठे हैं। जनता पर लात मारना और फिर इसे आशीर्वाद बताना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।”

वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का व्यवहार ऐसा कैसे हो सकता है?

पहले भी विवादों में रह चुके हैं विष्णु शर्मा

यह पहली बार नहीं है जब नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा विवादों में आए हैं। इससे पहले भी वह कई बार अपने बयानों और बर्ताव को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। सड़क पर व्यक्ति को लात मारने का वीडियो वायरल होने के बाद भी उन्होंने सफाई देने के बजाय इसे मजाक बताया था।

अब इस नए वीडियो के वायरल होने के बाद देखना होगा कि भाजपा संगठन इस पर क्या कदम उठाता है और क्या सच में कार्रवाई होती है या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!