गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य
महिमा के मॉडल का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हेतु चयनित
महिमा के मॉडल का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हेतु चयनित
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम चिरहकला की शासकीय नवीन माध्यमिक शाला की छात्रा कु महिमा प्रजापति ने जोन स्तर पर आयोजित गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण प्रदर्शनी मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले क़ो गौरवान्वित किया है। उन्होंने मॉडल विधा के तहत कृषि में जैविक खाद्य का मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किया जिसको काफी सराहा गया और उसे राज्य स्तर की प्रदर्शनी हेतु चयनित किया गया। यहाँ उल्लेखनीय है कि जिला स्तर पर महिमा के मॉडल क़ो कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले ने सराहा था। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में चयन होने पर विकास खंड अधिकारी प्रतुल इन्दुरख्या एवं बीआरसी संदीप स्थापक, प्रधानपाठक डी एस धानक ने प्रसन्नता जताई है। छात्रा के मॉडल मार्गदर्शन में शिक्षक सचिन लहरिया का विशेष सहयोग रहा।
WhatsApp Group
Join Now