गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

माहेश्वरी महिला मंडल गाडरवारा ने गरिमा पूर्ण तरीके से मनाया महिला दिवस

गाडरवारा। माहेश्वरी महिला मंडल गाडरवारा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान मंडल ने अपनी परंपराओं का पालन करते हुए वरिष्ठ महिला सदस्य श्रीमती सत्या जी मालपानी एवं श्रीमती चंदा जी मूंदड़ा का सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बी.आर.सी क्लिनिक @ होम की वाइज एक्सपर्ट श्रीमती दीपाली जी मालपानी जबलपुर से विशेष रूप से पधारीं। उन्होंने प्राकृतिक और सुव्यवस्थित खानपान शैली से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार और रोकथाम पर प्रभावशाली सेमिनार प्रस्तुत किया। उनकी गहन शोध और अध्ययन से प्राप्त जानकारी से उपस्थित महिलाओं को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां मिलीं।

माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष अनुराधा जी काबरा ने स्वागत उद्बोधन दिया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक योगदान को सराहा। इस अवसर पर सोनी समाज, साहू समाज, गहोई समाज, राजपूत समाज, जैन समाज, इनर व्हील क्लब, लायनेस क्लब, नारी कल्याण केंद्र सहित गाडरवारा की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती रूपा जी राठी एवं दीपा जी राठी ने किया, जबकि सचिव लक्ष्मी काबरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद कन्या को कन्यादान का आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया, जिससे महिला दिवस का यह आयोजन और भी अर्थपूर्ण बन गया।

सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं की शक्ति, सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!