कल्याणपुर में मेधावी छात्राओं को सांसद एवं विधायक ने किया सम्मानित

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका,गाडरवारा। विगत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में आयोजित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद दर्शन चौधरी एवं विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल ने शासकीय उ मा विद्यालय की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय से 12 वी बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए शाला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कु सोहानी कुशवाहा एवं 10 वी में सिद्धि उपाध्याय को शाला स्तर पर 98 प्रतिशत अंको से सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सांसद श्री चौधरी एवं विधायक श्री पटैल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम मे बताया गया कि जल्द ही 1 करोड़ 27 लाख की राशि से स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होगा। सरकार शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन हेतु प्रतिबद्ध है। इस मौक़े पर पूर्व विधायक भैयाराम पटैल, रमाकांत शर्मा राहुल कौरव, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अखिलेश जयवार, अशोक कोचर, श्यामलाल कुशवाहा, सरपंच सुनीता मेहरा, सचिन उपाध्याय सहित स्कूल से मनीष नेमा एवं अवधेश कौरव सहित अन्य उपस्थित रहे