मध्य प्रदेशराज्यसालीचौका

होली के रंग में रंगा सालीचौका, शोक संतप्त परिवारों को गुलाल लगाकर दी संवेदनाएँ

सालीचौका: नगर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रंगों और उल्लास से सराबोर सालीचौका में लोगों ने आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन हुआ, वहीं शोक संतप्त परिवारों तक पहुँचकर लोगों ने गुलाल लगाकर संवेदना प्रकट की।

होली की पूर्व संध्या पर नगर के बड़े तालाब किनारे और साई मंदिर के पास परंपरागत रूप से होलिका दहन किया गया। इसके अलावा, बच्चों द्वारा टावर मोहल्ला में भी कंडों से होलिका जलाने की रस्म निभाई गई। सुबह होते ही लोगों ने होली की अग्नि में नई गेहूँ की बालियाँ अर्पित कर घरों में होली की ज्वाला लाई। इसके बाद गोबर से बनी गुलरियों और कंडों में आग जलाकर बाटी-भर्ता बनाया गया, जिसे भक्तिभाव से अपने इष्टदेव को अर्पित किया गया।

रंगों से सराबोर हुआ नगर, पुलिस रही मुस्तैद

बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक अंदाज में पीली मिट्टी और गुलाल से अपने मित्र मंडल के साथ होली खेली। पूरा नगर होली के रंग में रंगा नजर आया। इस बार होली के साथ रमज़ान माह के जुमे का संयोग होने के कारण नगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपथाना प्रभारी वर्षा धाकड़ के निर्देशन में पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती।

नगरवासियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!