अर्पित शर्मा ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में जीता गोल्ड, नगर में हुआ भव्य स्वागत

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
मंडीदीप: विवेक जागृति स्पोर्ट्स क्लब के प्रतिभाशाली धावक अर्पित शर्मा ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विवेक जागृति स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य अंकित कुशवाहा ने बताया अर्पित शर्मा के नगर लौटने पर वार्ड नंबर 5 स्थित विवेक जागृति स्कूल परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें माला, साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विवेक जागृति स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक बद्री सिंह चौहान, संरक्षक विपिन भार्गव, पवन श्रीवास्तव, स्कूल संचालक कपिल देव सिंह चौहान, क्लब अध्यक्ष रिजवान अली एवं कोच विराट मिश्रा और मुनीम खान उपस्थित रहे। सभी ने अर्पित की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
“अर्पित शर्मा की यह उपलब्धि पूरे नगर के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
पूर्व नपा अध्यक्ष विपिन भार्गव”