नरसिहंपुर। किसानों के पम्प भार बढ़ने की समस्या का निराकरण करने नरसिंहपुर विद्युत विभाग द्वारा सभी 22 वितरण केंद्रों में गाँव- गाँव जाकर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में उपभोक्ताओं को उनके पंप के वास्तविक भार के बारे में जानकारी दी जा रही है। किसानों को अगर अपने पम्प के भार के संबंध में अगर कोई भी समस्या तो अपने वितरण केंद्रों में संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही 1912 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर ग्राम पंचायत मवई- पिपरिया, बरहटा, मऊ, सूरवारी, सूरजगाँव, भटेरा में आयोजित किया गया।