कटनीमध्य प्रदेशराज्य
शासकीय महाविद्यालय बरही मे मनाया गया राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस लघु फिल्म प्रदर्शन, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शासकीय महाविद्यालय बरही मे मनाया गया राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस लघु फिल्म प्रदर्शन, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रिपोर्टर गोविंद पटेल कटनी
शासकीय महाविद्यालय बरही मे मनाया गया राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस लघु फिल्म प्रदर्शन, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शासकीय महाविद्यालय बरही मे मनाया गया राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस लघु फिल्म प्रदर्शन, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कटनी (23 अगस्त ) – शासकीय महाविद्यालय बरही मे भौतिक शास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह एवं डॉ सुनीता सिंह भौतिक शास्त्र के नेतृत्व में शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस के अवसर पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजादी के बाद विज्ञान एवं अन्तरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना तथा हमारे देश के अंतरिक्ष मिशनों की शानदार उपलब्धियों को उजागर करना एवं छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना एवं भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना है साथ ही विगत वर्ष 23 अगस्त 2023 के दिन चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। कार्यक्रम के प्रथम दिवस विद्यार्थियों एवं स्टॉफ के सदस्यों को भारत के अन्तरिक्ष मिशन से संबंधित प्रेरणादायक लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिवस भारत के अन्तरिक्ष मिशन पर आधारित पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमे विद्यार्थियों द्वारा बढ़ चढ़ कर सहभागिता की गई, कार्यक्रम मे भौतिक शास्त्र विभागाधक्ष डॉ सुनीता सिंह ने कहा कि हमें अंतरिक्ष अन्वेषण के महत्व के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ानी चाहिए तथा राष्ट्रीय गौरव को भी बढ़ावा देना चाहिए। प्राचार्य प्रो आर के त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को बताया कि पिछले साल इसी दिन, भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। चंद्रयान-3 मिशन ने श्शिव शक्तिश् बिंदु पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग की और 23 अगस्त 2023 को प्रज्ञान रोवर को चंद्र सतह पर तैनात किया था। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो आर के त्रिपाठी, डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. के. के. निगम, डॉ रश्मी त्रिपाठी, सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ राकेश दुबे, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ शिवानी बर्मन, मनीष मिश्रा, डॉ. रूपा शर्मा, श्रीमती अनीता सिंह, अनुराग सोनी, पवन दुबे, कैश अंसारी, रावेंद्र साकेत, कृष्णपाल सिंह, सौरभ सिंह, पुष्पलता विश्वकर्मा, सोनम पाण्डे, दीपक मिश्रा, एच एस वाजपेई, महिमा तिवारी, आशीष तिवारी, सतीश विश्वकर्मा, अजय सेन तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।
WhatsApp Group
Join Now