नरसिंहपुर जिले के शिव कुमार नीखरा को मिली बड़ी जिम्मेवारी

गाडरवारा। कांग्रेस सेवादल की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी में गाडरवारा के शिवकुमार नीखरा को बड़ी जिम्मेवारी मिली है।उन्हें कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई, एवं कांग्रेस सेवादल मध्य प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा से स्वीकृति मिलने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में मध्यप्रदेश सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव,ने नीखरा को नियुक्ति पत्र सोफा इस दौरान मध्यपदेश के सेवादल प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। योगेश यादव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले सदस्यों को अहम ओहदे सौंपे जाते हैं। शिवकुमार नीखरा की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश में कार्य करने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है। आपको बता दें की वर्तमान में नीखरा सागर जिले के कांग्रेस सेवादल प्रभारी का दायित्व भी निभा रहे हैं।इस शुभ अवसर पर प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता वा सेवादल पदाधिकारीयों ने बधाई दी।अपनी नियुक्ति पर नीखरा ने राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई,प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा,
प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव, कांग्रेस सेवादल मध्य प्रदेश संगठन मंत्री एवं बुंदेलखंड के सेवादल प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला, पूर्व विधायक तेंदूखेड़ा संजय शर्मा, का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे।