मध्य प्रदेशराज्य

मंडीदीप में AAIM ट्रेड एक्सपो की शुरुआत:200 से अधिक स्टॉल लगाए, 1000 करोड़ के व्यापारिक समझौतों की संभावना

संवाददाता अंकित कुशवाहा

 

मंडीदीप-: शहर के दशहरा मैदान पर AAIM EXPO-25 का उद्घाटन प्रभारी मंत्री नारायण सिंह परमार, विधायक सुरेंद्र पटवा ने शुक्रवार शाम 5 बजे किया। उनके साथ कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, एसपी पंकज कुमार पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, वर्धमान समूह सीईओ केसी गुप्ता, स्कोप कॉलेज के विजय सहित AAIM की टीम उपस्थित थी। नीतियों में बदलाव से बढ़ा निवेश जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह परमार ने कहा- मोदी सरकार ने व्यवस्था में बदलाव किया। मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत से बीमारू देश की छवि से उबारा। अब उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को सरकार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़ते। सरकारी कर्मचारी उद्योग लगाने सहयोग करने आगे आते हैं। विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा- जबसे भाजपा की सरकार आई उद्योगों को बढ़ावा मिला। बीमार क्षेत्र से उबरे, अब 2 हजार करोड़ का निवेश कर रहे हैं। भाजपा सरकार में उद्योगों के लिए जमीन दी और डेवलपमेंट किया। अभी मंडीदीप सतलापुर के अलावा बगरोदा, गोखला कुंडी और तामोट में प्लास्टिक पार्क का डेवलपमेंट किया। क्षेत्र लगातार विकास कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!